*👉🏻 हरविंदर कौर मिंटी के खिलाफ साल 2017 में सोशल मीडिया पर भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने के मामले में प्रदीप खुल्लर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुल्लर बोले खुद किया सरेंडर* *👉🏻 विधायक शीतल अंगुराल व साथी भी है नामजद, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस 👇🏻*
जालंधर, 13 अक्तूबर 2022-(एच.ई)- हरविंदर कौर मिंटी द्वारा साल 2017 में थाना डिवीजन नंबर छह में वेस्ट क्षेत्र के विधायक शीतल अंगुराल, प्रदीप खुल्लर और उनके साथियों के खिलाफ एक शिकायत दी थी, जिसमें लिखा गया था कि उक्त लोगों ने मिंटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दी शब्दावली इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेलर कहा और कई तरह के अन्य आरोप भी लगाए। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और मामला अदालत में पहुंच गया।
अदालत में हरविंदर कौर मिंटी तो हर तारीख पर पहुंची लेकिन आरोपियों में से कोई भी अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसके बाद अदालत ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया। आज एससी कमिशन के चेयरमैन विजय सांपला के खास खास प्रदीप खुल्लर को पुलिस ने इसी मामले के तहत गिरफ्तार कर 2 दिन के लिए जेल भेज दिया। मगर प्रदीप खुल्लर का कहना है कि उन्होंने खुद थाना डिवीजन नंबर छह में आत्मसमर्पण किया है।

