*👉🏻 हिंदू संगठनों ने शहर में हो रही कश्मीरी कन्वेंशन पर रोक लगाने की मांग की*
जालंधर-( हरदीप सिंह बब्बू )-शिव सेना व हिन्दू संगठनों ने पंजाब स्टूडेंट यूनियन की तरफ से करवाई जा रही कश्मीरी कन्वेंशन पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा को एक मांग पत्र सौंपा। जानकारी देते हुए शिवसेना के कार्यकर्ता व हिंदू संगठनों के सदस्यों ने बताया कि इस कन्वेंशन में भाग लेने वाले मुख्य मेहमान कश्मीर से आने वाले हैं। जिन्होंने इस कन्वेंशन में भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भड़काना है। जिससे पंजाब व शहर का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए इस कन्वेंशन पर रोक लगाने की मांग करने हेतु पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस कन्वेंशन में कश्मीर को भारत का हिस्सा न बताते हुए पाकिस्तान को देने की बातों का जिक्र किया जाएगा। जिसके नतीजे भयानक होने के संकेत मिल रहे है। भारतीय फौज की तरफ से कश्मीर में की जाने वाली कारवाई पर भी चर्चा होने वाली है। ऐसे ही लोग देश का माहौल खराब करने के लिए ऐसी कन्वेंशन में भाग लेते है। जिसको रोकना बहुत जरूरी है। हिन्दू संगठनों व शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने इस कन्वेंशन को रोकने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन से दखल की अपील की है। इस मौके मनोज नंन्हा, इशांत शर्मा, अशोक सरीन, विनोद जोशी,आशीष अरोड़ा व अन्य सदस्य मौजद थे।


