*👉🏻 यूको बैंक लूट का मुख्य आरोपी गोपी गिरफ्तार* *👉🏻 लूट के लाखों रुपए जुए में उड़ाए, हैडलाइन एक्सप्रेस ने वारदात के दूसरे दिन ही प्रकाशित किया था कि जुए की लत के कारण दिया लूट की वारदात को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 अक्तूबर 2022-(प्रदीप भल्ला)- इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित यूको बैंक में हुई लूट के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बैंक कर्मचारी से लूटे हुए गहने, एक लाख रुपये और एक पिस्तौल बरामद हुई है। लूट के बाकी रुपयों में से लाखों रुपए आरोपी जुए में उड़ा चुका है। गोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जयपुर भाग गया था। वहां पर उसने एक होटल में वेटर की नौकरी की। जब पुलिस को उसके बारे में पता चला तो पुलिस ने वहां पर दबिश दी लेकिन गोपी को पहले ही सूचना मिल चुकी थी और वह वहां से भागकर जालंधर लौट आया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरकारी रिकॉर्ड में गोपी की गिरफ्तारी मकसूदां चौक से दिखाई है।
हैडलाइन एक्सप्रेस ने लूट की वारदात के दूसरे दिन ही प्रकाशित कर दिया था कि इस वारदात को जुए की लत के कारण गोपी ने अंजाम दिया है। गोपी को जुआ खेलने की लत है और वह जुए में पहले भी मोटी रकम हार चुका था। जुआ खेलने के लिए उसने लोगों से भी उधार रुपए लिए थे जिसे चुकता करने का दबाव गोपी पर था। इसी दबाव के कारण ही गोपी ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। गोपी के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी है लेकिन केस दर्ज होने के बाद उसने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया और रिवाल्वर को भी अवैध रूप से अपने पास ही रख लिया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। गोपी पर पहले भी संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और कुछ मामलों में भगौड़ा भी हो चुका है।