*👉🏻 एसओयू ने आठ पेटी शराब सहित कार चालक पकड़ा*
जालंधर,24 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने 8 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसओयू के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई बलदेव सिंह और एएसआई सर्फद्दीन ने पुलिस पार्टी सहित कपूरथला चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार चालक को रोका और गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 8 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शरणजीत सिंह उर्फ सनी पुत्र स्वर्गीय स. सुखजिंदर सिंह निवासी महेंद्र कॉलोनी बस्ती दानिशमंदा बताया। पुलिस ने गाड़ी और शराब को कब्जे में लेकर आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

