कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को दोआबा वेलफेयर सोसायटी ने बांटा राशन,कोई भी जरूरतमंद राशन लेने के लिए सोसायटी से कर सकता है सम्पर्क
जालंधर,27 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)-वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगाया हुआ है। समृद्ध लोग तो इस कठिन समय में अपने और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं, लेकिन गरीब और जरूरतमंद लोग इस मुश्किल घड़ी में घरों में फंसे हुए हैं। उन्हीं लोगों की सहायता के लिए दोआबा वेलफेयर सोसाइटी ने सदस्यों ने अपनी कमर कस ली है। सोसायटी के प्रधान मलजिंदर सिंह की अगुवाई में सोसायटी सदस्यों रिपन दौलतपुरिया, संतोख सिंह राजू, ओंकार राजीव, संजीव जैन, जिम्मी भंडारी, लक्की, सूरज सब्बरवाल, राहुल कुमार, सोनू भंडारी ने जरूरतमंदों को खाने-पीने का सामान पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। आज इन सभी सदस्यों ने न्यू गीता कॉलोनी, गुरु तेग बहादर नगर डेयरियां रोड, बस्ती शेख और न्यू मॉडल हाउस में कई जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल, दाल इत्यादि जरूरत का सामान दिया। सोसायटी के सदस्यों ने अपील की है कि अगर किसी जरूरतमंद परिवार को खाने-पीने के सामान की आवश्यकता है तो वह उनकी सोसायटी के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है। संतोख सिंह राजू ने कहा कि उनकी सोसायटी का यही मकसद है कि मुश्किल की इस घड़ी में कोई भी परिवार भूखा ना सोए।