*👉🏻 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान की हार पर पंजाब के एक इंस्टीट्यूट में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे* *👉🏻 नारेबाजी करने वाले छात्रों ने इंस्टिट्यूट में की पत्थरबाजी, कुछ छात्र हुए घायल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

मोगा, 13 नवंबर 2022- पंजाब के मोगा में स्थित लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कॉलेज में T-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में पाकिस्तान की हार के बाद एक समुदाय के छात्रों ने कॉलेज में दूसरे छात्रों से मारपीट की और पाकिस्तान जिंदाबाद हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
घटना फिरोजपुर रोड स्थित गांव घलघलां के इंस्टिट्यूट की है। जानकारी देते हुए कॉलेज के छात्र दुर्गेश, अभिषेक प्रसाद, रंजन विवेक और अभिषेक ने बताया की सभी छात्र हॉस्टल में एलईडी पर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे। जैसे ही पाकिस्तान हार की तरफ बढ़ने लगा एक समुदाय के छात्रों ने गुस्से में आकर दूसरे छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल वार्डन से भी हाथापाई की और पाकिस्तान जिंदाबाद हिंदुस्तान मुर्दाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने इंस्टीट्यूट में पहुंच कर दोनों पक्षों के छात्रों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया। मारपीट में घायल हुए छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायलों ने बताया कि भड़के हुए छात्रों ने उनके धर्म के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया और पत्थरबाजी की। उक्त समुदाय के छात्र पाकिस्तान जिंदाबाद हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए निकल गए।


