*👉🏻 चोरों का कोहराम* *👉🏻 रस्ता मोहल्ला में सोता रहा परिवार, चोर ले गए लाखों का सामान, सिविल अस्पताल में महिला के हाथ से किया पर्स गायब*

जालंधर,15 मई-(प्रदीप भल्ला)-पुलिस महानगर में चोरी की वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं। चोर सोमवार रात एक घर से नकदी, गहने और मंगवार सिविल अस्पताल से महिला के हाथ से पर्स लेकर फरार हो गया। थाना डिवीज़न नं तीन के अधीन आते रस्ता मोहल्ला नज़दीक बिल्लियां वाले मंदिर के पास स्थित एक घर में से चोर नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए घर मालिक परमजीत सिंह पुत्र हरचरण सिंह ने बताया कि वह रात सैर करने के बाद घर की ऊपरी मंज़िल पर बने कमरे में परिवार सहित सो गए थे। जब सुबह जागे और नीचे आये तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से नकदी व गहने चोरी हो चुके थे। घटना की सूचना थाना तीन की पुलिस को दे दी गई है।
वहीं आज सुबह सिविल अस्पताल दवाई लेने आई महिला के हाथ से पर्स निकाल चोर फरार हो गया। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला बिमला पत्नी बग्गा राम निवासी गांव नाहलां बस्ती दानिशमंदा ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में एक्स-रे की लाइन में लगी हुई थी। थकावट महसूस होने पर कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर उसके आस पास और भी लोग बैठे थे। थोड़ी देर बाद उसे महसूस हुआ कि उसके हाथ में जो पर्स था जिसे उसने अपने पास ही रखा था वह चोरी हो चुका है। शोर मचाने पर आसपास लोग इकट्ठे हुए जिन्हें पर्स चोरी होने के बारे में बताया। पर्स में ₹4000 की नगदी, घर की चाबियां व डॉक्टर की रिपोर्ट थी। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


