*👉🏻 हाई वोल्टेज के कारण पार्षद के घर लगी आग, भारी नुकसान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)-न्यू जवाहर नगर में रहने वाली वार्ड नंबर 21 की पार्षद मनजीत कौर की कोठी में ज्यादा वोल्टेज आने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 21 की पार्षद मनजीत कौर ने बताया कि कुछ समय पहले लाइट चली गई थी। 3:00 बजे जब लाइट आई तो वोल्टेज ज्यादा होने के कारण उनके बेटे के कमरे में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में पड़ा हुआ बेड, एसी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
