हत्या के 20 दिन के भीतर आफताब ने बना ली थी दूसरी गर्लफ्रेंड, करने लगा था डेट
दिल्ली( हैडलाइन ब्यूरो) छतरपुर इलाके में 18 मई, 2022 को गर्लफ्रेंड श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद आरोपित आफताब अमीन पूनावाला को बिल्कुल भी पछतावा नहीं था। इसकी अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने 15-20 दिन के भीतर दूसरे गर्लफ्रें बना ली।
इसके बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को डेट करने लगा। इस दौरान उसके माथे पर शिकन नहीं थी। यहां तक कि इस दूसरी गर्लफ्रेंड को दिल्ली स्थित किराये के घर पर भी लेकर आया और उसी अपने कमरे में ले गया। हैरत की बात यह है कि दो बार दूसरी गर्लफ्रेंड आफताब के घर आई और दोनों बार श्रद्धा के शव के टुकड़े घर के फ्रीज में ही रखे थे।
मोबाइल को फेंक दिया महाराष्ट्र में
श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपित आफताब ने हत्या के बाद अपनी गर्लफ्रेंड का मोबाइल फोन महाराष्ट्र में कहीं फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस श्रद्धा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन निकाल रही है। तभी मोबाइल बरामद कर पाना संभव हो पाएगा।
पुलिस और पिता को भरमाने के लिए महाराष्ट्र में फेंका मोबाइल
बताया जा रहा है कि आरोपित आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े तो दिल्ली के जंगल में फेंक दिए और इसके बाद मोबाइल फोन महाराष्ट्र में किसी जगह फेंक दिया। उसका मकसद पुलिस के साथ पिता को भी भरमाना था, ताकि पिता को लगे की श्रद्धा महाराष्ट्र आई और कहीं गुम हो गई।
वहीं, जिस आरी से श्रद्धा की बॉडी काटी गई आफताब ने उसे भी कहीं पर फेंक दिया है। दिल्ली में किसी जगह पर फेंका है और अब उस हथियार को तलाश में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है।
बम्बल ऐप से हुआ था परिचय
बम्बल डेटिंग एप के जरिए ही श्रद्धा से आफताब का परिचय हुआ था। श्रद्धा की हत्या के बाद इसी ऐप के जरिए 15-20 दिन के अंदर आफताब ने दूसरी गर्ल फ्रेंड बनाई थी जिसे लेकर फ्लैट पर आता था। कुल मिलाकर श्रद्धा की हत्या के कुछ दिनों बाद ही आफताब सहज हो गया और अपनी जिंदगी में सामान्य व्यवहार करने लगा। इस बीच उसने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में जॉब भी हासिल कर ली, जहां पर उसे 50,000 रुपये महीने महीने मिलते थे।
