*👉🏻 अवतार नगर में स्थित मकान में आग लगी, व्यक्ति झुलसा*

जालंधर,29 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते अवतार नगर की गली नंबर 2 में दोपहर बाद एक मकान में आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया और मकान की छत भी गिर गई। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें 3:15 पर सूचना मिली थी कि अवतार नगर की गली नंबर 2 में स्थित एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया और एक व्यक्ति भी झुलस गया। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। आग लगने के कारण मकान की छत नीचे गिर गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैम्प की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई।

