*👉🏻 श्री सिद्ध बाबा सोढल के दर्शनों के लिए देश विदेश से आ रही संगत* *👉🏻 मेले में नगर निगम द्वारा किये गए प्रबंधों की जांच करने पहुंचे मेयर जगदीश राज राजा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-हर वर्ष की तरह इस साल भी श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का मेला बड़ी ही श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेले के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। नगर निगम द्वारा मेले में किये गए साफ-सफाई व अन्य प्रबंधों की जांच करने के लिए मेयर जगदीश राज राजा आज खुद सोढल मेला स्थल पर पहुंचे और निगम कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
मेयर जगदीश राजा ने बताया कि इस बार मेले दौरान सभी खाने-पीने के स्टालों और लंगर वितरित करने वालों को प्लास्टिक के बर्तन व लिफाफे इस्तेमाल ना करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पूरी रोड पर बड़े-बड़े डस्टबिन रखे गए हैं ताकि कूड़ा करकट व जूठे बर्तन उनमें फेंके जा सके ताकि मेला स्थल पर सफाई बनी रहे। हर साल मेले में देश-विदेश से संगत आकर बाबा जी के दर्शन करती हैं और मन्नतें मांगती है।
मेले में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही खिलौने व अन्य सामान की दुकानें पूरी तरह से सज चुकी हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और मेला स्थल व उसके आसपास निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जहां पर पुलिसकर्मी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मेले में आने वाली संगत की सुविधा के लिए सभी तरह के प्रबंध किए हैं ताकि बाबा जी के दर्शनों के लिए आने वाली संगत को असुविधा ना पहुंचे।
