*👉🏻 चूरापोस्त सहित एक काबू*
जालंधर,27 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना सदर की पुलिस ने 9 किलो चूरापोस्त सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कांत ने बताया कि एसआई रेशम सिंह व एएसआई सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित 66 फुट रोड गांव क़ादियाँ पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 9 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से चूरापोस्त लाकर यहां पर सप्लाई करता है। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र लखविंदर सिंह निवासी धनाल खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

