*👉🏻 कोरोना वायरस डेथ रेट के मामले में पंजाब देश में 13वें स्थान पर पहुंचा* *👉🏻 संक्रमितों के मामले में जालंधर पंजाब में दूसरे नंबर पर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 18 जुलाई 2020-(एच.ई)-पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की गिनती रोजाना ही बढ़ रही है जो चिंता का विषय है। सबसे बड़ी चिंता का विषय ये है कि पंजाब में कोरोना से संक्रमित मरीजों की डेथ रेट भी बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार डेथ रेट के मामले में पंजाब (239 मौतों के साथ) देश में 13वें स्थान पर पहुंच चुका है। कुछ समय पहले तक पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौतें बहुत कम हो रही थी लेकिन अब रोजाना ही पंजाब में 8-9 मौतें कोरोना वायरस के कारण हो रही है जो चिंता का विषय है। 
–पंजाब में अनलॉक प्रक्रिया के बाद कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़े–
वहीं पंजाब में अनलॉक प्रक्रिया के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मामले तेज़ी से बढ़े हैं। कोरोना संक्रमित मामलों के बढ़ने के कारण पंजाब देश में 17वें पायदान पर आ पहुंचा है। जबकि जालंधर बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों के कारण पंजाब में दूसरे स्थान पर आ चुका है। पहले स्थान पर लुधियाना और तीसरे स्थान पर अमृतसर है। जालंधर में ज्यादातर लोग कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना नहीं कर रहे और पुलिस भी सिर्फ चालान काट कर खज़ाना भरने में लगी हुई है। जिसके कारण कोरोना मरीजों की गिनती बढ़ रही है। अगर पंजाब सरकार ने कोई सख्त कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती में बढ़ा उछाल आ जाएगा। जिसे काबू कर पाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि वह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायतें दें ताकि कोविड-19 गाइडलाइन की पालना न करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जा सके। वहीं जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन चुका है।
