सीबीएसई बोर्ड 10वीं का भी रिजल्ट हुआ जारी


जालंधर (हैडलाइन डेस्क) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के बाद अब 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की तरफ से पहले रिजल्ट 20 मई के बाद जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन अब बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in, cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को पास माना जाएगा। वहीं, एक या फिर दो विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। ऐसे स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकेंगे।





