अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन होगा बेहद खास,4 दिन क्रूज पर चलेगी पार्टी

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली में मनाया जाएगा। जिसके लिए अंबानी परिवार और कपल रवाना हो चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी उड़ान भर ली है। इन सबके बीच कपल का प्री वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फंक्शन से जुड़ी हर डिटेल बताई गई है। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए इटली के क्रूज में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया है। जो कि 29 मई से लेकर 1 जून तक चलेगा। बता दें कि ये पूरे अंबानी परिवार और तमाम बॉलीवुड सितारों को लेकर इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा। इस कार्ड का सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसके मुताबिक, क्रूज में पर फंक्शन वेलकम लंच थीम के शुरू होंगे। 29 मई के अगले दिन “ए रोमन हॉलिडे” थीम होगी। इसके अलावा 30 की रात को “ला डोल्से फार निएंटे” होगा और फिर रात को ग्रैंड पार्टी रखी गई है। अंतिम दिन यानी 1 जून को थीम “ला डोल्से वीटा” होगी। जिसके लिए खास ड्रेस कोड भी रखा गया है।



