*👉🏻 एसटीएफ टीम पर हमला करने वाला आरोपी साथी सहित काबू, 107 ग्राम हेरोइन और स्पलेंडर बाइक बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 05 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना करतारपुर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 107 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी थाना सुभानपुर की पुलिस को वांछित था, क्योंकि आरोपी ने 12.12.2019 में एसटीएफ टीम पर हमला किया था।
उसी मामले में थाना सुभानपुर की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जानकारी देते हुए डीएसपी सब डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी पुष्प बाली ने अपनी टीम और एसटीएफ जालंधर देहाती के एसआई सुरिंदर सिंह सहित करतारपुर से किशनगढ़ लिंक रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पिंड नौगज्जा की तरफ से एक स्पलेंडर बाइक पर सवार दो नौजवान आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस पार्टी ने उक्त युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों युवक घबरा गए और बाइक वापस मोड़ कर भागने लगे। तभी पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। युवकों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से 107 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने थाना करतारपुर में आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम जसवीर सिंह उर्फ पाला पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी हमीरा थाना सुभानपुर जिला कपूरथला और मनप्रीत सिंह उर्फ मनु पुत्र महिंदर सिंह निवासी काला खेड़ा थाना करतारपुर जिला जालंधर बताया। जांच दौरान पता चला कि आरोपी जसवीर सिंह उर्फ पाला थाना सुभानपुर में 307 के मामले में वांछित है। आरोपी ने साल 2019 दिसम्बर में एसटीएफ टीम पर हमला किया था जिसके बाद से आरोपी फरार था। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।



