*👉🏻 खबर का असर* *👉🏻 ज़मीन पर पड़े हुए बिजली मीटर को लगाया उसकी सही जगह पर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)-स्काईलार्क चौक से गुरु नानक मिशन चौक की तरफ जाती सड़क पर एक बिजली का मीटर जोकि चालू स्तिथि में था,सड़क पर पड़ा हुआ था और ऊपर से बारिश भी हो रही थी। जिसके कारण कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती थी। वहां से गुज़र रहे एक जागरूक नागरिक ने उस मीटर की तस्वीरें खींच कर हैडलाइन एक्सप्रेस को भेजी थी। जिसे हैडलाइन एक्सप्रेस ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
हैडलाइन एक्सप्रेस की खबर को गम्भीरता से लेते हुए बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने उस मीटर को तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर लगाने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद कोविड-19 की इस गम्भीर स्थिति में ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर गिरे हुए उस मीटर को बॉक्स में फिट कर खम्भे पर लगा दिया ताकि उस मीटर के कारण कोई जानी नुकसान न हो सके। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों की सक्रियता के कारण अनहोनी होने से बच गई। वही रात में भी अपने कार्य को पूरा करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी भी प्रशंसा के पात्र हैं।
