जालंधरः चलती कार में लगी आग

जालंधरः पंजाब में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। भीषण गर्मी होने के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे ही दृश्य जालंधर में देखने को मिला, जहां आज एक चलती कार में आग लग गई।
घटना जालंधर के अर्बन स्टेट की है, जहां चलती कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि 3 लोग कार में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक आग लग गई है। आग लगने का कारण फिलहाल गर्मी को ही माना जा रहा है। आसपास के लोगों ने फुर्ती तो दिखाई लेकिन तब तक कार का काफी नुसकान हो चुका था।