*👉🏻 श्रम विभाग की ओर से 28 मई को पेड होली-डे की घोषणा*
जालन्धर24 मई-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-जिला जालन्धर में 28 मई को होने वाली शाहकोट विधान सभा उपचुनाव को देखते हुए श्रम
विभाग पंजाब ने शाहकोट-32 विधान सभा की सीमा के अन्दर दुकानों और व्यापारिक संस्थाओं में
काम करने वाले कर्मचारियों जोकि शाहकोट विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए पेड होली-डे की घोषणा की गई।
श्रम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कहा गया है कि जनतक हितों के सम्मुख शाहकोट विधान सभा क्षेत्र के अधीन आने वाले क्षेत्र में 28 मई को पेड होली-डे की घोषणा की गई है।
पंजाब शापज एंड कमर्शियल एस्टेबलिशमेंट एक्ट 1958 के सब-सैक्शन(1) आफ सैक्शन 10 के अंतर्गत 28 मई 2018 को दुकानें, व्यापारिक संस्थाओं में काम करते कर्मचारी जो कि शाहकोट विधान सभा क्षेत्र के मतदाता भी हैं, को पैड होली-डे दिया गया है।

