नाक से टाइप करने का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया

रिकॉर्ड बनाना कोई छोटी बात नहीं है, खासकर तब जब ये कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड हो। लेकिन कुछ लोग ऐसे अनोखे कीर्तिमान बना लेते हैं, जिन पर भरोसा कर पाना भी मुश्किल होता है। दुनिया में ऐसे ही अजीबोगरीब कारनामें कर रिकॉर्ड बनाने वाले लोगों में भारत के एक शख्स का नाम भी जुड़ गया है। शख्स ने कीबोर्ड और नाक का इस्तेमाल करके 25.66 सेकेंड में एल्फाबेट टाइप करके अपना ही ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ तोड़ दिया है।
बना चुके हैं कई रिकॉर्ड
44 साल के विनोद कुमार चौधरी ने सबसे पहले 2023 में नाक से वर्णमाला टाइप करने का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया था। जब उन्होंने नाक से एल्फाबेट टाइप करने में 27.8 सेकेंड का समय लिया था। बाद में उसी साल 26.73 सेकेंड के समय के साथ फिर से अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया।




