*👉🏻 कमिश्नरेट पुलिस ने मिजोरम की महिला को एक किलो हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार* *👉🏻 पुलिस ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दिल्ली लिंक पर कर रही है कामः गुरप्रीत सिंह भुल्लर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 अक्तूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-नशे के खिलाफ जारी जंग के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को मिजोरम की रहने वाली एक महिला को गढ़ा रोड स्थित पिम्स अस्पताल के बाहर से एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान 19 वर्षीय लालरीमावी निवासी एजावल व मूल निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एएसआई कमलजीत सिंह की अगवाई में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मिजोरम की महिला पिम्स अस्पताल के बाहर ड्रग की बड़ी खेप की डिलीवरी के लिए जा रही है। इसी सूचना के आधार पर थाना नंबर सात के एसएचओ रमनदीप सिंह ने महिला मुलाजिमों के साथ वहां पर नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। तभी पुलिस ने एक महिला को रोका, जिसके पास पर्स था। पुलिस को देखकर महिला भागने की कोशिश करने लगी, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
महिला कांस्टेबल ने आरोपी महिला की तलाशी ली तो उसके पर्स से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। जिसे पुलिस ने तत्काल कब्जे में लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी महिला लालरीवामी पिता की मौत के बाद अपनी कज़िन के साथ नई दिल्ली में रह रही है। सीपी भुल्लर ने बताया कि उक्त महिला की पहचान दिल्ली में विकासपुरी स्थित पेस्ट्री पैलेस नामक स्थान पर एक कार्यक्रम के दौरान एक अफ्रीकन नागरिक से हुई थी। जिसके साथ मिलकर उसने ड्रग्स सप्लाई करने का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी महिला को हरेक खेप की डिलीवरी के लिए 15 हजार रुपए मिल रहे थे और उसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह पहले भी शहर में ड्रग्स का पैकेट सप्लाई कर चुकी है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एनडीपीएस की धारा 21 के तहत एक केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लालरीवामी से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है ताकि इस ड्रग रैकेट के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
