*👉🏻 लांबड़ा थाना ने 16 मोबाइल, 3 दोपहिया वाहनों सहित चोर पकड़ा*
जालंधर,5 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक चोर को काबू कर उसके पास से 16 मोबाइल,3 दोपहिया वाहन व दातर बरामद की है। एचईएन को जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि 21-07-18 को प्रभजोत कौर निवासी अठौला ने शिकायत दी थी कि उनके घर से एक व्यक्ति आईफोन और ₹25000 की नकदी चुरा कर ले गया है।
जांच दौरान पुलिस पार्टी को पता चला कि गुरजीत कुमार पुत्र कमलजीत सिंह निवासी अठौला ने प्रभजोत कौर के घर में वारदात को अंजाम दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरजीत को निझरां गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 16 मोबाइल अलग-अलग कंपनी के, दो बाइक, एक एक्टिवा व दातर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

