ट्रेन की शौचालय की टंकी से बरामद हुए बक्से को पुलिस ने खोला, देखकर रह गई दंग
सिटी भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर स्टेशन सुबह रेल पुलिस ने सियालदह से वाराणसी जा रही 13133 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस की जेनरल बोगी के शौचालय की टंकी से पांच बक्से बरामद किए हैं, जिन्हें खोलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए।
इन बक्सों में हथियार भरे थे। फिलहाल इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भागलपुर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13133 अप सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे वाली सामान्य बॉगी के शौचालय के अंदर पानी टंकी के उपर से तलाशी के क्रम में पांच बक्से बरामद किए गए।
सभी बक्सों को खोलकर देखने पर कुल 64 अवैध अर्ध निर्मित पिस्टल बरामद किये गये हैं । रेल पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्घ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेल एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देगे।


