*👉🏻 वक्फ बोर्ड का ईओ और पियन रिश्वत लेते विजिलेंस ने किए काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर हैड लाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,8 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- विजिलेंस ब्यूरो ने ₹35,000 की रिश्वत लेते हुए वक्फ बोर्ड के ईओ और पियन को रंगे हाथ काबू किया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी निरंजन सिंह ने बताया कि उन्हें पठानकोट रोड पर स्थित सुंदर नगर के रहने वाले मोहनलाल पुत्र दारू राम ने शिकायत दी थी कि उसने कबूलपुर गांव में वक्फ बोर्ड
की एक कनाल 19 मरले जगह पर डेयरी बनाई हुई है। जिसका वह हर महीने 18,00 रुपये किराया देता है। वक्फ बोर्ड के नियमों के अनुसार वह अपनी जगह का टाइम पीरियड एक्सटेंड करवाने के लिए वक्फ बोर्ड के ईओ से मिला तो उसने पीरियड एक्सटेंड करने के लिए ₹40,000 रिश्वत के तौर पर मांगे। मोहनलाल ने ₹5,000 पहले ही दे दिए और बाकी ₹35,000 देने तय किए थे। मोहनलाल ने उसके बाद विजिलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने एक टीम बनाकर आज वक्फ बोर्ड के ईओ अली हसन को रिश्वत की राशि देने के लिए मोहनलाल को कहा। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक मोहनलाल ने जैसे ही ₹35,000 रिश्वत की राशी ईओ को पकड़ाई तो ईओ ने वह राशी अपने पियन मोहम्मद यूसुफ को दे दी। उसी समय विजिलेंस ब्यूरो ने ईओ और उसके पियन को रंगे हाथ काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।