नई दिल्ली: शाहीन बाग के एक व्यस्त बाजार में लगी आग

नई दिल्ली:दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके के शाहीन बाग इलाके में एक रेस्तरां में शनिवार शाम को आग लग गई. भीषण आग के बाद अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां के बाहर बिजली के तारों में सबसे पहले आग लगी और उसके बाद रेस्तरां में फैल गई. आग लगने के बाद रेस्तरां के बाहर भीड़ लग गई. इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 44 मिनट पर शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर एक रेस्तरां के बाहर बिजली के तारों में आग लगने की सूचना मिली थी.



