T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम की शानदार जीत, अमरीका को हराया

न्यूयार्क. भारत और अमेरिका के बीच न्यूयार्क में हुआ मैच बुधवार को काफी रोमांचक रहा। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 111 रन का टारगेट दिया। करीब 15 ओवर तक मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। हालात यह थे कि 30 गेंद पर 35 रन का टारगेट था। ऐसे में जीत काफी चुनौतीपूर्ण लग रही थी। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जमकर चौके छक्के लगाए। जिससे भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इसी के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में शामिल हो गया है।
न्यूयार्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2024 चल रहा है। बुधवार को इंडिया और अमेरिका के बीच शानदार मुकाबला हुआ। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी नहीं करते हुए गेंदबाजी को चुना। वहीं अमेरिका ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 110 रन बनाकर जीत के लिए भारत को 110 रनों का टारगेट दिया। भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब ढंग से हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली बगैर रन बनाए पहली ही गेंद पर आउट हो गए। कहा जा रहा है कि टी 20 विश्व कप में ऐसा पहली बार हुआ है। जब विराट बगैर खाता खोले आउट हो गए हैं। अमेरिका के गेंदबाज और भारतीय मूल के सौरभ नेत्रावलकर ने ये विकेट लिया है। ये मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। टीम इंडिया के पास विकेट तो काफी बचे थे। लेकिन 15 ओवर तक भी रन रेट काफी गिरा हुआ था। लेकिन 16 वें ओवर के बाद टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और रनों की बारिश कर दी। जिससे 76 रन के बाद एक के बाद एक चौके छक्के मारने से कब रनों ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया पता ही नहीं चला और टीम इंडिया 20 ओवर खत्म होने से पहले ही जीत गई।





