एजीआई इंफ्रा की एनओसी हुई कैंसिल –लोगों के करोड़ों रुपये फंसने के आसार–

जालंधर,29 मई-(राजीव शर्मा)- नेशनल हाईवे पर मशहूर हवेली (रेस्टोरेंट) के नजदीक एजीआई इंफ्रा द्वारा 20 मंजिला रेजिडेंशियल इमारत का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण हाईवे अथॉरिटी की मिलीभगत से हो रहा था। क्योंकि नेशनल हाईवे के नियमों के अनुसार किसी भी रिहाइशी इमारत को रास्ता देने के लिए एनओसी लेना जरूरी होता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त इमारत को बनाने और हाईवे के बिल्कुल साथ रास्ता देने की एनओसी जारी कर दी गई। जब इस बारे में ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन फ्रंट (रजि.) के महासचिव गुरिंदर सिंह को पता चला तो उन्होंने इस इमारत के दस्तावेज इकट्ठा किए। जिनसे पता चलता था की उक्त इमारत को एनओसी हाईवे अथॉरिटी के कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत करके जारी की है। इन सभी दस्तावेजों को लेकर गुरिंदर सिंह ने कपूरथला की माननीय अदालत में एक याचिका दायर कर दी। इस सारे मामले में माननीय अदालत ने एजीआई इंफ्रा और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को स्मनिंग कर दी। सम्मन जारी होने के बाद खुद को फंसता देख नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने एजीआई इन्फ्रा को जारी की गई एनओसी कैंसिल कर दी। जिस कारण उक्त इमारत का निर्माण कार्य रुक गया। मामला अदालत में पहुंचने के कारण लोगों का करोड़ों रुपया फंसने के आसार बन गए हैं।
—————————————————————————————-
—-फ्लैट बुकिंग के नाम पर लोगों से लिए गए करोड़ों रुपए फंसे—-
एजीआई इंफ़्रा ने फ्लैट बुकिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपया ले लिया था। उन्हीं रुपयों से इस रिहाइशी इमारत का निर्माण हो रहा था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इसकी एनओसी कैंसल कर दी तो उक्त इमारत का निर्माण कार्य रुक गया है। जिससे लोगों द्वारा दिया गया करोड़ों रुपया फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। जिन-जिन लोगों ने इस इमारत में फ्लैट बुकिंग करवाई है उन पर भी संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
—————————————————————————————-
—-इसी जगह में से 2 एकड़ में नेशनल हाईवे अथॉरिटी निकालेगी बाईपास के लिए रास्ता–—
सूत्रों के मुताबिक जिस जगह पर एजीआई इंफ्रा फ्लैट बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं से 2 एकड़ जगह एक्वायर कर नेशनल हाईवे अथॉरिटी बाईपास निकालने वाली है। यह बाईपास बरनाला से झंडू सिंगा होते हुए हमीरपुर की तरफ निकलेगा। इसीलिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस जगह में से 2 एकड़ जगह एक्वायर कर सकती है।

