मोहम्मद शमी को लग सकता है एक और बड़ा झटका


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने सालाना अनुबंध से बाहर रख गए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. फेसबुक द्वारा अकाउंट ब्लॉक किए जाने के बाद अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने इस तेज गेंदबाज की मोबाइल रिकॉर्डिंग के जरिए बातचीत का खुलासा किया है. लेकिन अब शमी को एक और बड़ा झटका लगा सकता है. हसीन ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए शुक्रवार को ही इस क्रिकेटर की अलग-अलग महिलाओं के साथ बातचीत के स्नैप शॉट्स (तस्वीरों) को फेसबुक पर डाला था. इसके बाद फेसबुक ने हसीन के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद हसीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने ऐसा क्या गलत कर दिया, जो फेसबुक ने उनके खाते को ब्लॉक कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका वकील बीसीसीआई से भी संपर्क करेगा, जिसने पहले ही शमी के सालाना अनुबंध पर रोक लगा दी है. ‘अगर बीसीसीआई की नाक के नीचे ऐसा सब हो रहा है, तो और खिलाड़ियों को ऐसी हरकत करने का हौसला मिलेगा’





