पाकिस्तान के सबसे गर्म शहरों में से एक जैकोबाबाद

जैकोबाबाद पाकिस्तान के सबसे गर्म शहरों में से एक है. यहां गर्मियों में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. चिलचिलाती धूप से बचने के लिए अन्य भट्ठा मजदूरों के साथ सूरज की पहली किरण से भी पहले ईंटें बनाना शुरू कर देते हैं. जैसे-जैसे सूरज चढ़ता है, ये मज़दूर वक़्त और धूप से प्रतिस्पर्धा करते हैं. जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ती हैं, इन मजदूरों के लिए कड़ी मेहनत करना मुश्किल होता जाता है. पाकिस्तान के उत्तरी सिंध के जैकोबाबाद शहर में आठ से अधिक ईंट भट्ठे हैं, जहां 500 के क़रीब मज़दूर काम करते हैं.




