*👉🏻 स्टेट प्रोटक्शन होम में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या*
जालंधर,12 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत आती बस्ती गुजां में स्थित स्टेट प्रोटेक्शन होम में युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एचईएन को मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात स्टेट प्रोटेक्शन होम में रह रही 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब प्रोटेक्शन होम के कर्मचारियों ने युवती की लाश को देखा तो उन्होंने तुरंत थाना डिवीजन नंबर पांच को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लड़की द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ की टीम स्टेट प्रोटेक्शन होम में जांच के लिए पहुंच चुकी है।
