*👉🏻 वसूली के आरोप में शिवसेना नेता नरेंद्र थापर गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,8 दिसंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- वसूली करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने शिवसेना समाजवादी के पंजाब चेयरमैन नरेंद्र थापर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रामा मंडी निवासी मोहित सेठी ने बताया कि वह कल नकोदर रोड पर स्थित फाइनेंस के दफ्तर में अपने दोस्त से मिलने गया था।
तभी शिवसेना समाजवादी का पंजाब चेयरमैन नरेंद्र थापर अपने साथियों सहित उक्त दफ्तर में आया और आते ही ₹50,000 की मांग करने लगा। रुपए ना देने पर नरेंद्र थापर उसके साथी अश्वनी बंटी, सोनू निर्मल, और साहिल दत्ता ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना दफ्तर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। जिसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन नंबर चार में सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी और साथ ही घटना की सीसीटीवी फुटेज भी थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी को दी गई। मामले की जांच करने के बाद थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने नरेंद्र थापर को गिरफ्तार कर लिया।
वही सफाई देते हुए नरेंद्र थापर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रैवल एजेंट जो की ठगी करके भागा हुआ है उक्त दफ्तर में बैठा है। वह तो उसे पकड़ने के लिए गए थे लेकिन लोगों ने उल्टा उसी पर वसूली करने का आरोप लगाकर थाना 4 में शिकायत दे दी। थाना चार की पुलिस कल नरेंद्र थापर को माननीय अदालत में पेश करेगी।
