ट्रैक्टर रेसिंग दौरान हुआ बड़ा हादसा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के फगवाड़ा के गांव डोमेली में हो रही ट्रैक्टर रेसिंग दौरान एक ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया। जिसके बाद उक्त ट्रैक्टर ने रेस देखने के लिए किनारे खड़े दर्शको को रौंद दिया। इस घटना में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं।
जानकारी अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। DSP फगवाड़ा ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। हालांकि घटना में अन्य गिरफ्तारियां होनी अभी बाकी हैं।
डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गांव डोमेली में अवैध रूप से ट्रैक्टर रेस चल रही थी और उसी दौरान हादसा हो गया। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही पूरी भीड़ मौके से भाग गई। घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को फगवाड़ा और जालंधर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में 11 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है।



