*👉🏻 कुछ दिन पहले पांच लाख के पटाखे पकड़े जाने के कारण पटाखा मालिक को प्रशासन ने ब्लैकलिस्टिड कर दिया था तो अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपी मालिक को कैसे मिला लाइसेंस*
जालंधर,30 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-कल रेड क्रॉस भवन में पटाखा विक्रेताओं के ड्रा के जरिये लाइसेंस निकाले गए थे। जहां पर प्रशासन के दो रोल नज़र आये। एक तरफ तो प्रशासन ने उस व्यक्ति को ब्लैकलिस्टिड कर दिया, जिसका लांबड़ा पुलिस द्वारा पांच लाख रुपये का पटाखा पकड़ा था।जो अवैध रूप से कबाड़ के गोदाम में रखा हुआ था। दूसरी तरफ प्रशासन ने उस व्यक्ति को पटाखा बेचने का लाइसेंस जारी कर दिया। जिसकी इसी साल के मार्च महीने में रियाज़पुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण दो लोगों की जान चली गई थी। इस पूरे प्रकरण में प्रशासन ने दो तरह के रोल अदा किए। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन ने किसी भी आवेदनकर्ता को लाइसेंस जारी नहीं किया है।अब देखना ये है कि क्या अवैध पटाखा फैक्ट्री वाले का लाइसेंस रद्द होगा या नहीं।


