*👉🏻 चाइना डोर की आड़ में छुटभैय्या नेता कर रहे गुंडागर्दी* *👉🏻 गनमैनों की आड़ में लोगों से कर रहे हैं धक्केशाही*
जालंधर- चाइना डोर पकड़ने की आड़ में छुटभैया नेता आजकल गुंडागर्दी पर उतारु हो गए हैं और अपनी लीडरी चमकाने की खातिर कानून
को अपने हाथ में ले रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार एक राजनीतिक पार्टी का खुद को पंजाब प्रधान बताने वाले नेता अपने साथ गनमैन लेकर चाइना डोर पकड़ने के लिए कैंट एरिया (थाना रामामंडी) दुकानों पर छापेमारी करने लगा और दुकानों से कुछ गट्टू चाइना डोर के बरामद किए। उक्त नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले दुकानदार की पिटाई की और बाद में डोर को आग भी लगा दी। कानूनन ये सब कुछ करना गैर कानूनी है। अगर चाइना डोर के बारे में जानकारी मिलती है तो पुलिस को सूचित किया जाए। पीड़ित दुकानदार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उक्त नेता ने अपने गनमैनों के साथ आते ही उसे धमकाना शुरू कर दिया और उसकी बेवजह पिटाई की है। इसके बाद उक्त नेता ने दुकान में पड़े हुए डोर के गट्टू बाहर निकाल उन्हें आग लगा दी। दुकानदार के अनुसार उक्त नेता गैर कानूनी तरीके से अपनी लीडरी चमकाने के लिए धक्केशाही कर रहा है। गनमैन साथ होने के कारण लोग डर के मारे उसके खिलाफ खुलकर सामने नहीं आते। उक्त छुट्टभैया नेता की गुंडागर्दी से दुकानदार खासे परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि इन नेताओं के पास कोई अधिकार नहीं है कि वह बेवजह उन्हें परेशान करें। अगर जांच करनी है तो पुलिस करे। उक्त नेता की धक्केशाही से परेशान होकर दुकानदार उसके खिलाफ पत्रकारवार्ता करने का मन बना रहे हैं।