*👉🏻 फैंसी लाइट फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुक्सान*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)-थाना तीन के अंतर्गत पड़ते दीनदयाल
उपाध्याय नगर में स्थित फैंसी लाइट बनाने वाली फैक्ट्री लुकसो हाईवे इलेक्ट्रिकल में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक मदन बुबलानी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की फैक्ट्री में आग लग गई है। जब मौके पर आकर देखा तो आग भीषण रुप ले चुकी थी और लोगों ने दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग ज्यादा होने के कारण गोदाम के शीशे तोड़े गए और आग बुझाई गई। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


