*👉🏻 ऑटो में बैठ कर सवारियों का सामान चुराने वाला महिला चोर गिरोह सक्रिय* *👉🏻 ऑटो में बैठी महिला के गले से चेन चुराने वाली महिलाएं काबू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 13 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं आठ के अंतर्गत पड़ते अमन नगर के पास से लोगों ने 4 महिला चोरों को काबू किया है। जिन्हें पीसीआर 15 के एएसआई रंजीत सिंह और हैड कांस्टेबल गुरपाल ने पकड़ कर थाना डिवीजन नं 8 की पुलिस के हवाले किया है। जानकारी देते हुए नूरपुर की रहने वाली सोनिया नामक महिला ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ खरीदारी करने के लिए रैणक बाजार के लिए निकली थी। जब पठानकोट चौक के पास पहुंची तो जिस ऑटो में वह बैठी थी उस ऑटो में चार और महिलाएं आकर उसके साथ बैठ गई।
थोड़ी आगे जाने पर उक्त चारों महिलाएं उस ऑटो से उतर गई और दूसरे ऑटो में बैठ गई।तभी सोनिया ने देखा कि उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन गायब थी। तभी सोनिया ने अपने ऑटो चालक को उक्त महिलाओं के ऑटो का पीछा करने के लिए कहा। ऑटो चालक ने भी तुरंत ही ऑटो का पीछा कर अमन नगर के पास जाकर उक्त ऑटो को रोक लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने उक्त चारों महिलाओं को काबू कर लिया। सोनिया ने बताया कि यह चारों महिलाएं उसके गले में पड़ी हुई सोने की चैन चुरा कर निकल रही थी। मौके पर पीसीआर टीम भी पहुंच गई और उन्होंने चारों महिलाओं को काबू कर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त महिलाएं अपने शिकार की तलाश में शहर के अलग-अलग चौराहों पर खड़ी रहती हैं और वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाती हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
