लुधियाना : निहंगों ने किया शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, फतेहगढ़ साहिब से दबोचे आरोपी

लुधियाना : हाल ही में पंजाब के शिवसेना नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सीएमसी रेफर कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने घटना के छह घंटे के भीतर फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार सुबह संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चल रहे संवेदना ट्रस्ट के प्रमुख रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह में माथा टेकने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, चार निहंगों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान उनका गनमैन मूकदर्शक बनकर किनारे खड़ा रहा और उसने गोरा को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।
इस बीच, शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव टंडन ने कहा कि कुछ दिन पहले गोरा की सुरक्षा में कटौती की गई थी, जिसके कारण आज उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि गोरा की हालत बहुत गंभीर है। हमला सिविल अस्पताल के बाहर हुआ।
