*👉🏻 हुआ खबर का असर* *👉🏻 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की प्रतिमा को साफ कर पहनाई फूल मालाएं*

जालंधर,11 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी के शहीदी दिवस पर कांग्रेस पार्टी उन्हें नमन करना भूल गई। इस खबर को हैडलाइन एक्सप्रेस ने प्रमुखता से प्रकाशित कर पार्टी और आम नागरिकों को पंडित जी के शहीदी दिवस के बारे में याद करवाया। खबर पढ़ने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता सुनील जस्सल अपने साथियों राजेश ढिल्लों, अरुण सहोता, प्रीत बाली व यश नारंग के साथ शास्त्री चौक में लगी पंडित जी की प्रतिमा को साफ करने के लिए पहुंचे। सुनील जस्सल ने अपने साथियों के साथ पंडित जी की प्रतिमा को धोकर साफ किया और उसके बाद उन्हें फूल मालाएं पहनाकर नमन किया। कार्यकर्ताओं को तो अपने पूर्व प्रधानमंत्री की याद आ गई और उन्होंने गलती सुधार कर उन्हें फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया। लेकिन इसके बावजूद कोई भी कांग्रेसी विधायक व पार्षद शास्त्री जी को नमन करने के लिए नहीं पहुंचा।

