*👉🏻 भगवान वाल्मीकि मंदिर में चोरी*
जालंधर,30 अगस्त-(विष्णु)-थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत पड़ते अर्बन एस्टेट फेस-1स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में से चोरों ने चढ़ावा व अन्य सामान चुरा लिया। जानकारी देते हुए मंदिर के सेवादार मंगल ने बताया कि वह सुबह जब माथा टेकने के लिए आए तो देखा मंदिर में सामान बिखरा हुआ था और गुल्लक टूटी हुई थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि चोरों ने मंदिर में दाखिल हो मंदिर की गुल्लक से चढ़ावा व अन्य सामान चोरी कर लिया है। जिसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को दे दी गई है। मंगल ने बताया कि मंदिर के आसपास स्थित दुकानों पर संदिग्ध युवक बैठे रहते हैं, जो पानी पीने के बहाने मंदिर में आते हैं और रेकी कर बाद में वारदात को अंजाम दे जाते हैं। मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके में पीसीआर के गश्त बढ़ाई जाए। क्योंकि शाम होते ही यहां पर संदिग्ध लोगों का आना जाना शुरु हो जाता है। जिस कारण इलाके में चोरी व अन्य घटनाओं का खतरा बना रहता है।

