*👉🏻 पूर्व प्रधानमंत्री का शहीदी दिवस भूली कांग्रेस* *👉🏻 ना किसी ने प्रतिमा को किया साफ और ना कोई पहनाने आया पुष्प मालाएं*
जालंधर,11 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी का शहीदी दिवस भूल गई। आज 11 जनवरी स्वर्गीय पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी का शहीदी दिवस है। लेकिन ना तो कोई कांग्रेसी लीडर और ना ही कोई कार्यकर्ता पंडित जी की प्रतिमा को साफ करने आया और ना ही उन्हें फूल मालाएं पहनाने के लिए कोई पहुंचा। शास्त्री चौक में लगी पंडित जी की प्रतिमा आज भी मिट्टी से लथपथ थी। जिसे देख लोग यही सोच रहे थे कि अगर गांधी जी का जन्म दिवस या शहीदी दिवस होता तो सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लाइन लगी होती। लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी का शहीदी दिवस आज सभी कांग्रेसी लीडर व कार्यकर्ता भूल गए। जोकि शर्म की बात है।

