*👉🏻 अफ्रीकी विद्यार्थी यानिक निक्की पर हुए हमले के मामले में जसकरण उर्फ जस्सा बरी*
जालंधर- जालंधर की एक अदालत ने 2012 में हुए अफ्रीकी विद्यार्थी यानिक निक्की पर हमले के मामले में जसकरण उर्फ जस्सा को दोष साबित ना होने पर आज बरी कर दिया। साल 2012 में जालंधर की डिफेंस कॉलोनी में पार्टी के दौरान अफ्रीकी विद्यार्थी यानिक निक्की पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था।
इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और कोमा में चला गया था। बाद में उसके परिजन उसे अफ्रीका ले गए थे जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी के बेटे समेत 9 आरोपी शामिल थे। इसी मामले में आज जसकरण उर्फ जस्सा पर दोषी साबित ना होने के कारण अदालत ने उसे बरी कर दिया। यहां पर यह बात जिक्रयोग है कि हमले के बाद जसकरण ऑस्ट्रेलिया चला गया था, बाद में पुलिस उसे ऑस्ट्रेलिया से पकड़कर जालंधर लाई थी।

