*👉🏻 जगह खाली करवाने को लेकर देर रात चली गोली* *👉🏻 एक घायल, सिविल अस्पताल दाखिल*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- एलपीयू लॉ गेट के साथ स्थित हरदासपुर में देर रात जगह खाली करवाने को लेकर हुए विवाद में गोली चली। इस विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के मुताबिक एन आर आई तरलोचन सिंह देर रात 25-30 व्यक्तियों के साथ हरदासपुर में अपनी किराए पर दी हुई जगह को खाली करवाने के लिए पहुंचा। देर रात 2:00 बजे के करीब जगह खाली करवाने पहुंचे एन आर आई का दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान गोली भी चली। इस विवाद में अमन नामक एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फगवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
