*👉🏻 उजाला नगर के एक ताला बंद घर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,7 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत आते उजाला नगर में बीती रात चोरों ने एक ताला बंद घर में चोरी की वारदात को
अंजाम दिया। जानकारी देते हुए गौरव ने बताया कि यह घर उनके चाचा का है और वह सभी हरियाणा गए हुए हैं। क्योंकि वहां पर उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई है। आज सुबह पड़ोसियों ने सूचित किया कि घर में सामान बिखरा हुआ है। जब आकर देखा तो अंदर ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी सूचना तुरंत ही रिश्तेदारों को हरियाणा में दे दी गई। चोर कितना सामान चुरा कर ले गए हैं इसकी जानकारी मकान मालिक के वापस लौटने पर ही पता चलेगी। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर पांच को दे दी गई है।


