*👉🏻 अब तो भगवान का घर भी नहीं है सुरक्षित*
जालंधर- पुलिस की सुस्ती के कारण अब तो भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं है। क्योंकि चोरी करने वाले अब तो भगवान के घर को भी नहीं बख्शा रहे। थाना 3 के अंतर्गत पड़ते नीला महल में स्थित शिव मंदिर के ताले तोड़ चोरों ने भगवान को पहनाए हुए मुकुट व अन्य सामान चोरी कर लिया। जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी सुदामा राम ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 5:00 बजे के करीब मंदिर खोलने के लिए आए। जब मंदिर के गेट के पास पहुंचे तो देखा कि गेट को लगाया हुआ ताला टूटा हुआ था और मंदिर में भगवान की मूर्तियां को पहनाए हुए दो चांदी के मुकुट, इन्वर्टर बैटरी व अन्य सामान चोरी हो चुका था। जिसकी सूचना पुजारी ने तुरंत पुलिस और मंदिर कमेटी को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मंदिर पहुंची और जांच शुरू की।


