*👉🏻 वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत व्यक्ति के परिवार को बंधक बनाकर गन पॉइंट पर की लूट, एक्टिवा पर आए तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत पड़ीती बैंक एनक्लेव नजदीक खुर्ला किंगरा कुक्की टाब में स्थित एक मकान में पूरे परिवार को बंधक बनाकर तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर सोने के गहने लूट लिए। जानकारी देते हुए पीड़ित श्रीमती शारदा पत्नी स्वर्गीय महिंदर पाल ने बताया कि वह कमरे में अकेली बैठी हुई थी और पूरा परिवार पिछले कमरे में था। कोठी का गेट बाहर से खुला हुआ था। तभी एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक उनके घर में घुसे और उन्हें कहा कि वह अवतार नगर से आए हैं और शादी के सिलसिले में आपको मिठाई का डिब्बा देना है।
तभी श्रीमती शारदा ने अपने बेटे अनिल जोकि वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत है को आवाज लगाई। अनिल कुमार जैसे ही कमरे में आया तो तीनों लुटेरों ने रिवाल्वर और दात निकाल लिए और सभी को बंधक बना लिया। जिसके बाद लुटेरों ने दो सोने की चूड़ियां, दो बालियां, नाक का कोका व एक रिंग छीनी और फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कंट्रोल रूम पर लूट के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
