*👉🏻 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए फिल्मी हस्तियों ने पीएम रिलीफ फंड में दिया लाखों रुपए का योगदान* *👉🏻 साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने एक करोड़, रामचरण ने 70 लाख और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये डोनेट किये* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
26 मार्च 2020-(एजेंसी)-वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से चल रही इस लड़ाई में जीतने के लिए फिल्मी सितारों ने भी अपना योगदान देना शुरू कर दिया है।
फिल्मी हस्तियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में आज अपना योगदान दिया और साथ ही अपने संदेश के साथ लोगों को घरों में ही रहने की अपील भी की। सुपर स्टार अक्षय कुमार ने तो पहले ही ढेड़ करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इस महामारी से लड़ने के लिए दे दी थी। आज मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पीएम रिलीफ फंड में 50 लाख रुपये की राशि देने के लिए ट्वीट किया है और साथ ही लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा है।
वहीं साउथ के सुपर स्टार पवन कल्याण ने ट्वीट कर बताया है कि वह इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जारी लड़ाई के लिए एक करोड़ रुपये पीएम रिलीफ फंड में दे रहे हैं। साउथ के ही सुपर स्टार राम चरण ने 70 लाख रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की बात कही है।
वहीं एकता कपूर,भूमि पेडनेकर,कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सभी को योगदान देने के लिए कहा है। इस से यह बात जाहिर होती है कि सभी लोग इस महामारी से जंग जीतने के लिए प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं और अपने देशवासियों का सहयोग करना चाहते हैं।