*👉🏻 पैदल जा रहे व्यक्ति से हेरोइन बरामद*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला/ज्ञान सिंह)-थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना तीन के प्रभारी विजय पाल ने बताया कि दमोरिया पुल के नज़दीक एसआई रविंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित मौजूद थे कि रेलवे स्टेशन की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान महितपुर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ शिवाजी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर हेरोइन की सप्लाई लेने और देने वालों की पहचान की जाएगी।


