*👉🏻 अली मोहल्ला गोलीकांड… हिमांशु और धर्मेंद्र सोंधी की अग्रिम जमानत याचिका रद्द*
जालंधर-अली मोहल्ला गोलीकांड में नामजद हुए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी और भाई धर्मेंद्र सौंधी की अग्रिम जमानत याचिका रद्द हो गई है, दोनों ने सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी। अदालत में दोनों पक्षों के वकील की राय जानने के बाद अर्जी रद्द कर दी गई। इस मामले में सुभाष सौंधी न्यायिक हिरासत पर हैं। बीते दिनों अली मोहल्ला में सुभाष सौंधी और विपन सब्बरवाल के बीच विवाद हुआ था। विवाद में गोली चली थी जिससे भाजपा नेता दीपक तेलुु घायल हो गए थे। इस मामले में सुभाष सौंधी उसके दोनों बेटों भाई सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

