*👉🏻 वार्ड नं 71 से कांग्रेसी उम्मीदवार सतिंदरजीत कौर ने भरा नामांकन* *👉🏻 सतिंदरजीत कौर को जिताने के लिए बैठकों का दौर शुरू*

जालंधर-वार्ड नं 71 से सतिंदरजीत कौर ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सतिंदरजीत कौर नामांकन दाखिल करने पहुंची। उसके बाद वार्ड 71 में सतिंदरजीत को जिताने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया। वार्ड निवासियों ने कहा कि वह सतिंदरजीत को भारी मतों से जिताएँगे।
