*👉🏻 ऐसा क्या कारण था कि नियुक्ति पत्र देने के लिए विधायक बेरी ने लगा दिया 2 साल का समय* *👉🏻 अगर बेरी साहब मुझे कहते तो मैंने कौन सा नियुक्ति पत्र देने से मना करना था-दलजीत सिंह आहलूवालिया*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी द्वारा हरवीर सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी लद्धेवाली को राजपूत सेल का प्रधान नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति पत्र उन्हें केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी द्वारा दिया गया। गौर करने वाली बात ये है कि नियुक्ति पत्र पर तारीख 26-2-16 लिखी हुई है और जिला प्रधान के तौर पर राजिंदर बेरी का नाम अंकित किया हुआ है। अब सोचने वाली बात यह है कि राजिंदर बेरी क्या खुद को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रधान भी बनना देखना चाहते हैं या फिर ये नियुक्ति पत्र देने के लिए उन्हें दो साल याद नहीं आया। क्योंकि इस समय मौजूदा प्रधान स.दलजीत सिंह आहलुवालिया है।
जब इस नियुक्ति बारे मौजूदा जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह तो बेरी साहब ही बता सकते हैं कि उन्होंने 2 साल पुराना नियुक्ति पत्र आज क्यों दिया है। अगर वह मुझे कहते तो मैंने कौन सा मना करना था काम करने वालों की नियुक्ति करने में कोई हर्ज नहीं है। बाकी बात रही 2 साल पुराने नियुक्ति पत्र की तो उसके बारे में विधायक बेरी ही बता सकते है।
इस बारे में जब विधायक बेरी का पक्ष जानने के लिए उनके नंबर 98144-68325 पर कई बार काल की तो उनका फोन व्यस्त ही आता रहा।
